Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, कई विद्रोही गिरफ्तार

कई विद्रोहियों को गिरफ्तार करने के साथ हथियार, गोला-बारूद और मादक पदार्थ की बरामद किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने आज दी।

21 Feb 2025

मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, कई विद्रोही गिरफ्तार

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों को अलग-अलग अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। कई विद्रोहियों को गिरफ्तार करने के साथ हथियार, गोला-बारूद और मादक पदार्थ की बरामद किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने आज दी।

पुलिस के अनुसार, बिष्णुपुर जिले के मोइरांग कियाम लीकाई (मोइरांग थाना क्षेत्र) से सुरक्षा बलों ने केवाईकेएल संगठन के 13 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान ख्वैरकपम रोजित उर्फ चिंगसांगलक्पा सिंह (26), कोंगखम हेमलेट उर्फ थोंगंबा सिंह (27), लइशांगथेम अमरजीत उर्फ नोंगपोक नंगबा सिंह (24), ख्वैरकपम बिक्रम उर्फ रेक्स सिंह (42), सोइबान दीपक सिंह (33), लैश्रम इंद्रकुमार उर्फ बोंई उर्फ नंगबा मैतेई (36), कोंथौजम स्वमजीत उर्फ थौजन सिंह (36), हीसनम प्रेमानंद उर्फ रॉकी मैतेई (33), खुंडोंगबम निमाई सिंह (29), नाओरेम अमरजीत उर्फ थानिल सिंह (28), अबुजम रिंगकू उर्फ थवैरक्पा मैतेई (24), मोइरांगथेम इनाओ उर्फ रॉबिन सिंह (44) और हुईरोंगबम इबोमचा उर्फ अथोई उर्फ पामेल मैतेई (18) के रूप में हुई।

इनके पास से सुरक्षा बलों ने 5.56 मिमी, 7.62 मिमी के विभिन्न कैलिबर के कुल 27 जिंदा कारतूस, तीन वॉकी-टॉकी, चार चार्जर, 31 जोड़ी जंगल बूट, नौ मोबाइल फोन, छलावरण कपड़े और अन्य सामरिक सामान बरामद किया। सेकमई थाना क्षेत्र के तहत फेइडिंगा से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) संगठन के एक सक्रिय सदस्य मोहम्मद हरीश (21) को गिरफ्तार किया गया। बिष्णुपुर जिले के क्वाक्ता फौगकचाओ इखाई थाना क्षेत्र के सेरीकल्चर गेट नंबर 2 के पास से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान मोइचिंगमयुम फरीद (28) और मोहम्मद अमर शाह (29) के रूप में हुई। इनके पास से एक किलो 866 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई।इसके अलावा बिष्णुपुर थाना क्षेत्र के तहत इबुधौ खोंगहबा थांगजिंग लाइकोन, नागैखोंग खुल्लेन से केसीपी (सिटी मैतेई) संगठन के एक सक्रिय सदस्य खैदेम बेनारजीत सिंह उर्फ अमुबा (28) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद हुआ। इम्फाल ईस्ट जिले के एंड्रो थाना क्षेत्र के तहत चिंगयांग लैरेनबी इमा केइथेल, नगारियान चिंग के पास से यूएनएलएफ (पी) संगठन के एक सक्रिय सदस्य हेमम बेबेश्वर सिंह उर्फ पामिंग (30) को गिरफ्तार किया गया। वह जबरन वसूली में शामिल था। काकचिंग थाना क्षेत्र के तहत काकचिंग सुमक लीकाई से केवाईकेएल संगठन के एक अन्य सक्रिय सदस्य मयांगलंबम किरण सिंह उर्फ टिकेंद्रजीत (43) को गिरफ्तार किया गया। वह इम्फाल वेस्ट और काकचिंग क्षेत्र में जबरन वसूली में शामिल था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, कई विद्रोही गिरफ्तार
कई विद्रोहियों को गिरफ्तार करने के साथ हथियार, गोला-बारूद और मादक पदार्थ की बरामद किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने आज दी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News